जैसा कि आप जानते हैं कि टोहाना फतेहाबाद जिले का महत्वपूर्ण स्टेशन है और तहसील भी है। टोहाना स्टेशन पर ट्रेनों का अभाव है। इससे टोहाना के यात्रियों/नौकरी पेशा/व्यापारियों को रोज परेशान होना पड़ता है। इस स्टेशन पर दैनिक यात्री संख्या भी बहुत अधिक हैl आप से निवेदन यह है कि टोहाना स्टेशन पर इन गाड़ियों का ठहराव जनहित में दिया जाए।🙏 टोहाना स्टेशन आमदनी (प्रति दिन औसत राजस्व 0.95Lacs/Avg. day, as per RTI letter DRM office, Delhi के हिसाब से भी रेलवे के सब मानक पूरा करता है। इन गाड़ियों के ठहराव से टोहाना और पंजाब के 30-40Km आसपास गाँव को भी लाभ मिलेगा l
टोहाना...
more... स्टेशन पंजाब के संगरूर जिले के चंडीगढ़ रोड के बहुत पास है। टोहाना स्टेशन से फ़तेहाबाद जिले और संगरूर जिले के दैनिक यात्री बहुत अधिक संख्या में रोज़ यात्रा करते हैं जिनको जाखल सड़क मार्ग से जाने में बहुत कष्टों का सामना करना पड़ता है। #टोहाना से जाखल की दुरी सड़क मार्ग से करने के लिए लगभाग 1 घंटे का समय लगता हैl
यदि आप टोहाना स्टेशन पर ट्रेनो का ठहराव प्रदान करते हैं तो रेलवे की आय भी बढ़ेगी और यात्रियों को सुविधा भी मिलेगी। टोहाना शहर में सैकड़ो लोग रोजाना सस्ता इलाज करवाने के लिए मानव सेवा संगम और जैन समाधि अस्पताल में आते हैं उनको भी बहुत सुविधा होगी।
1. नांदेड़ एक्सप्रेस - 12421/422, 12439/40 और 12485/86 रेलगाडी का टोहाना में ठहराव नहीं दिया हैl सिख मान्यता के अनुसार नांदेड़ हजूर साहिब जाने से पहले सिख संगत टोहाना स्टेशन के पास स्थित धमतान साहिब गुरुद्वारा जाकर दर्शन करते है। सिख संगत और यात्रियों के पक्ष में कृपया तत्काल टोहाना में ठहराव प्रदान करेंl